पंडरिया के रहमान कापा के पास भीषण सड़क हादसा — तीन की दर्दनाक मौत

कवर्धा,,,पंडरिया -जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहमान कापा के पास आज शाम लगभग 7 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो पुरुष एवं एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक,पंचम बैगा, प्रेमलाल बैगा एवं चीनी बैगा,ग्राम सगौना से बकेला अपने घर लौट रहे थे। ये तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी रहमान कापा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी।
ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों के शव क्षत-विक्षत हो गए। मृतक पंचम बैगा और प्रेमलाल बैगा आपस में साढ़ू भाई बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पंडरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 112 टीम की सहायता से शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम हेतु पंडरिया शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला पंडरिया से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम रहमान कापा के पास का बताया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल ने पुष्टि कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *