होली मिलन समारोह : महिला शक्ति के उत्साह और एकता का संदेश

कवर्धा,,, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष *राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कबीरधाम जिला अध्यक्ष *श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी* के नेतृत्व में तथा हजारों महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह, उमंग और आत्मीयता के वातावरण में संपन्न हुआ। रंगों के इस पावन पर्व पर महिला मोर्चा की बहनों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीया *श्रीमती विभा अवस्थी *, पंडरिया विधायक *श्रीमती भावना बोहरा *, प्रदेश मीडिया प्रभारी *श्रीमती किरण गुप्ता *, प्रदेश सह कार्यालय प्रभारी *श्रीमती प्रतिज्ञा * तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी *श्रीमती रश्मि शर्मा * प्रदेश कार्यकारिणी श्रीमती मधु तिवारी श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोरा, डिप्टी सीएम धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भारतीय जनता पार्टी की महिला शक्ति समाज के हर वर्ग तक विकास, सेवा और संस्कार की भावना को पहुंचाने का कार्य कर रही है। महिला मोर्चा की बहनों का यह उत्साह बताता है कि संगठन की जड़ें समाज में कितनी मजबूत हैं।

प्रदेश अध्यक्ष माननीया श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि भाजपा की महिला शक्ति आज समाज परिवर्तन की अग्रिम पंक्ति में खड़ी है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की महिलाएं आत्मनिर्भरता और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, भाईचारा और संगठनात्मक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

अंत में जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने सभी अतिथियों और उपस्थित बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला मोर्चा की यह एकता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, जो समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष *श्रीमती देव कुमारी चंद्रवंशी *,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष *श्रीमती सतविंदर पाहुजा *, महिला मोर्चा जिला महामंत्री *नीतू शर्मा गौरी साहू * महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष *सुमन ठाकुर पुष्पा पांडे शिवकुमार यादव संगीता साहू * महिला मोर्चा जिला मंत्री *सुमन गुप्ता कौशल्या साहू एकता चौरसिया सरस्वती चंद्रवंशी सपना श्रीवास * महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष राजकुमारी जायसवाल महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी विजया शर्मा जी, सरोजिनी ठाकुर जी, उषा साहू, दुर्गा वैष्णव, मीना साहू, सीमा केसरवानी तथा महिला मोर्चा कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति केसरवानी जी, कवर्धा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चंद्रवंशी, पिपरिया मंडल अध्यक्ष श्रीमती शालू भट्ट, भोरमदेव मंडल अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, बोडला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विद्या श्रीवास,रेंगाखार जंगल मंडल अध्यक्ष श्रीमती सायलता साहू, सहसपुर लोहारा मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण चौबे, पंडरिया मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा*, पांडातराई मंडल अध्यक्ष *श्रीमती रेखा पनागर*, कुकदूर मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष *श्रीमती पार्वती सुनहले* कुंडा मंडल अध्यक्ष श्रीमती बबली साहू, दुल्लापुर बाजार मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, इंदौरी मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोगरा साहू, रणबीरपूर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीना पटेल, शहर मंडल महामंत्री श्रद्धा चंद्रवंशी, मंजू केशरवानी, शहर मंडल उपाध्यक्ष सीमा खरे सहित समस्त महिला मोर्चा की बहने हजारों की संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *