सुकमा में हुंगाराम की हुंकार; लगातार करा रहे कन्वर्टेड लोगों की वापसी

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के युवा भाजपा नेता हुंगाराम मरकाम प्रखर सनातनी हिंदूवादी नेता बनकर उभरे हैं। उनकी पहल पर कन्वर्टेड लोग लगातार सनातन धर्म में वापसी कर रहे हैं। हुंगाराम की हुंकार का ही असर है कि फिर दो दर्जन से अधिक कन्वर्टेड ग्रामीणों की घर वापसी हुई है। सनातन धर्म की रक्षा के लिए इस युवा आदिवासी नेता द्वारा की जा रही पहल की पूरे बस्तर संभाग में खूब चर्चा हो रही है।
सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के चितलनार गांव में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की घर वापसी का मार्ग युवा नेता हुंगाराम मरकाम ने प्रशस्त कर दिया।
भाजपा नेता हुंगाराम मरकाम की मौजूदगी में इन ग्रामीणों की सनातन धर्म में वापसी हुई। इन ग्रामीणों ने पांच साल पहले दूसरा धर्म अपना लिया था। भाजपा नेता हुंगाराम मरकाम की समझाइश के बाद इन ग्रामीणों ने अपने मूल धर्म के महत्व को समझा और घर वापसी के लिए वे सहर्ष राजी हो गए। सनातन धर्म में वापसी कर इन ग्रामीणों ने गांव में स्थित देवगुड़ी में पूजा पाठ कर किया गया। उल्लेखनीय है कि हुंगाराम मरकाम ने कुछ दिन पहले छिंदगढ़ के रानीबहाल में आधा दर्जन कन्वर्टेड परिवारों की घर वापसी करवाई थी। इस दिशा में हुंगाराम मरकाम लगातार काम कर रहे हैं और उनकी छवि प्रखर हिंदूवादी नेता के रूप में बनती जा रही है। मतांतरित हो चुके लोगों की घर वापसी के लिए जिस तरह दिवंगत भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव सुर्खियों में रहे, कुछ उसी तरह हुंगाराम मरकाम भी बस्तर संभाग में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हुंगाराम कहते हैं कि आदिवासी संस्कृति, पूजा पद्धति और परंपराओं के संरक्षण तथा सनातन धर्म की रक्षा के लिए वे ऐसा कदम उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *