आलोक ठाकुर ने सीएम साय से किया एग्री-स्टेक पंजीयन की अवधि बढ़ाने का आग्रह
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश के अन्नदाता किसान भाइयों को एग्री-स्टेक पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर तक होने के कारण बहुत से किसान भाई अपना पंजीकरण नहीं करा पाए हैं तथा पंजीयन में तकनीकी दिक्कतें और त्रुटियां भी काफी आ रही हैं नतीजतन बड़ी संख्या में किसान भाई एग्री-स्टेक पंजीयन नही करा पाए हैं। जिसके चलते उन्हें इस वर्ष धान विक्रय से वंचित होना पड़ेगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आग्रह किया कि एग्री स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाया जाए जिसमे बेहद सहजता पूर्वक प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिंदुवार विषय से अवगत हुए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है उनकी सभी समस्याओं का निराकरण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने एग्री-स्टेक पंजीयन की समय अवधि को बढ़ाने का आश्वासन दिया। भाजपा किसान मोर्चा के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर पदभार संभालते ही निरंतर किसान हित के कार्यों में लगे हुए हैं। अन्नदाता किसानों को जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें दूर कराने और किसानों सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का अथक प्रयास आलोक ठाकुर द्वारा किया जा रहा है हाल में ही डिजिटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी पीवी-एप पंजीयन अवधि 31 अक्टूबर अंतिम तिथि थी उसमें भी मुख्यमंत्री से निवेदन करते हुए 30 नवंबर तक समय अवधि को बढ़ाने का आग्रह किया था। जिसमे समय अवधि को बढ़ाया गया। किसान हित हो या जनहित हो या फिर पार्टी संगठन का कार्य हो लगातार किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर अपनी महति भूमिका निभा रहे है। यह हमारे लिए बेहद ही गौरव का विषय है। इस बीच मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर मिश्रा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम तिवारी किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी महेश कौशल, बलरामपुर किसान मोर्चा जिला महामंत्री विकास मंडल भी साथ उपस्थित रहे। यह जानकारी महेंद्र सेठिया भाजपा किसान मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष महेंद्र सेठिया ने दी।
