“नादब्रह्म” — राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ सृजन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन

कवर्धा,,,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक नाट्य कार्यक्रम “नादब्रह्म” की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यह नाट्य प्रस्तुति संघ सृजन के गौरवशाली इतिहास और आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन दर्शन पर आधारित है।

इस नाट्य आयोजन की मंच व्यवस्था और प्रस्तुति का दायित्व संघ के सक्रिय कार्यकर्ता हलधर नाथ योगी को सौंपा गया है। कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 6 नवम्बर 2025 को शाम 5 बजे, पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय जिला संघचालक श्री दानेश्वर परिहार जी करेंगे।

इसके अतिरिक्त मंच पर माननीय सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी (राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र),
माननीया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी (पंडरिया विधानसभा),
तथा अहिरवार समाज के जिला उपाध्यक्ष श्री कांशीराम पनागर जी बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन सेवा भारती, कबीरधाम द्वारा किया जा रहा है,
जिसे संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन का सौजन्य प्राप्त है।
जिला स्तर पर आयोजन की देखरेख भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी जी के सहयोग से की जा रही है।

संघ सृजन पर आधारित यह मंचन राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की प्रेरणा से परिपूर्ण होगा।
कवर्धा जिले में पहली बार इतने भव्य पैमाने पर आयोजित यह नाट्य प्रस्तुति समाज के सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *