इंद्रावती विकास प्राधिकरण…?ना कार्यालय : ना स्टाफ : ना फंड…फिर भी अध्यक्ष नियुक्ति की चर्चा…
रायपुर/जगदलपुर :
मुख्यमंत्री सचिवालय एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय के विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी का इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर 2-3 दिनों के भीतर नियुक्ति हो सकती है।
स्थानीय मीडिया हैरान
लेकिन जगदलपुर के ही मीडिया में चर्चा का विषय अलग है और सच्चाई भी है क्योंकि ना इसका कार्यालय है ना कोई ऑफिस है ना स्टाफ है और ना ही फंड है, तो फिर इस ऑफिस और इस प्राधिकरण का क्या होगा और इस प्राधिकरण का अधिकार क्षेत्र में क्या होगा!
डैमेज कंट्रोल की नीति
इसे बस्तर संभाग में डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है, जगदलपुर से रायपुर तक यह गर्मागर्म चर्चा चल रही है, राजनीतिक चर्चा यह भी है कि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा में से 11 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, दोनों लोकसभा क्षेत्र और त्रिस्तरीय पंचायती राज के समस्त पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, एक निगम का अध्यक्ष पद बस्तर को दिया जा चुका है।
गैर जनजातीय वर्ग में नाराजगी
वहीं गैर जनजाति वर्ग की नाराजगी इस बात की भी थी कि पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है, अभी तक अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ के अध्यक्ष की नियुक्ति बस्तर संभाग से हो चुकी है, कांकेर जिले के भाजपागणों की भी निरंतर उपेक्षा हो रही है, संगठन और सरकार में सामंजस्य के अभाव है, इसीलिए बस्तर संभाग की उपेक्षा, बस्तरवासियों को अब रास नहीं आ रहा है।
