नशीली दवा के साथ दो युवक गिरफ्तार



जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन मेें बस्तर पुलिस अपराधी तत्वों और अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है।इसी कड़ी में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को बोधघाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब साढ़े सत्रह हजार रुपए मूल्य की 464 नग नशीली कैप्सूल बरामद की गई है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरगीपाल रोड रेलवे साइडिंग मोड़ के पास दो लडके नशीली कैप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते खड़े हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर संदेहियों की तस्दीक की और आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी करण यादव पिता कंवर सिंह यादव 33 वर्ष निवासी अब्दुल कलाम वार्ड तथा कृष्णा केंवट पिता छोटे केंवट 22 वर्ष निवासी कुम्हार पारा एक थैले में 464 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखे हुए थे। कैप्सूल की कीमत 17, 400 रुपए आंकी गई है।रूपये को पेश करने से जप्त कर उक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को आज 6 नवंबर को विशेष न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों जेल भेज दिया है। मामले में बोधघाट थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग एवं
आरक्षक होरीलाल आर्मो, युवराज, थानेंद्र सिन्हा, विजय तिर्की व अजित सरकार ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *