अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं वन मंत्री केदार कश्यप



जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप अपने निर्वाचन क्षेत्र नारायणपुर जिले में लगातार विकास की गंगा बहा रहे हैं। उन्होंने जिले के ग्राम खोड़गांव में आयोजित कार्यक्रम में 10 करोड़ 54 लाख 62 हजार रुपए से निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दी।


मंत्री केदार कश्यप ने जनपद पंचायत नारायणपुर एवं ओरछा अंतर्गत 4 करोड़ 90 लाख 63 हजार रूपये से निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और खोड़गांव में मिनी स्टेडियम, इरकभट्टी में उप स्वास्थ्य केन्द्र हेतु 83 लाख 51 हजार रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। वन मंत्री श्री कश्यप ने लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित नक्सल आत्मसमर्पित एवं पीड़ित पुर्नवास केंद्र के उन्नयन कार्य हेतु 3 लाख 88 हजार रूपये, प्राथमिक शाला गोटाजम्हरी एवं कौशलनार में नवीन शाला भवन हेतु 14-14 लाख 16 हजार रूपये, प्राथमिक शाला नेतानार में नवीन शाला भवन हेतु 17 लाख 96 हजार रूपये, प्राथमिक शाला एवं उच्चतर प्राथमिक शाला ईरको में नवीन बालक बालिका शौचालय निर्माण हेतु 8 लाख रूपये, ग्राम करलखा में सांस्कृति मंच निर्माण हेतु 13 लाख 40 हजार रूपये, करलखा के आंगनबाड़ी केंद्र में बाउंड्रीवाल हेतु 2 लाख 40 हजार रूपये, ग्राम खड़कागांव के बिंजली डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर स्थानीय ग्रामीणों के जीविका समर्थन, आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास की आवश्यक व्यवस्था हेतु 13 लाख 77 हजार रूपये, ग्राम सोनपुर में सामुदायिक शेड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रूपये, सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये, खेल मैदान समतलीकरण कार्य हेतु 10 लाख रूपये, प्राथमिक शाला कचोरा में नवीन शाला भवन हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये, प्राथमिक एवं उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय धौड़ाई, प्राथमिक शाला छोटे फरसगांव, गायतापारा, कुरूषनार, हाथीबेड़ा, माध्यमिक शाला महिमागवाड़ी, ज्ञान ज्योति शाला मांझीपारा देवगांव में नवीन शाला भवन हेतु 16 लाख 40 हजार रूपये, आंगनबाड़ी केंद्र कांकेरबेड़ा 2, तारागांव 2, लहसूनपदर, बागडोंगरी, मड़ागड़ा, छोटेकुम्हारी, टिरकानार, सुलेंगा नयापारा, धौड़ाई 3 दंडवन में भवन निर्माण हेतु 3 लाख 69 हजार रूपये, टसर केंद्र गोटाजम्हरी, एड़का, सुपगांव में वर्किंग शेड सह शौचालय निर्माण हेतु 11 लाख 23 हजार रूपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौड़ाई में अतिरिक्त कक्ष हेतु 9 लाख 68 हजार रूपये, ग्राम कच्चापाल के जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर स्थानीय ग्रामीणों के जीविका समर्थन, आय अर्जन और आर्थिक गतिविधियों के लिए कौशल विकास की व्यवस्था हेतु 11 लाख 92 हजार रूपये, उप स्वास्थ्य केंद्र गारपा के उन्न्यन कार्य हेतु 3 लाख 07 हजार रूपये, सोनपुर रोड मार्ग पर निर्मित मिनी बायोडायवर्सिटी पार्क में सुरक्षा कार्य हेतु 10 लाख 15 हजार रूपये, बेलगांव, करलखा और ब्रेहबेड़ा में 1.50 मीटर आरसीसी पुलिया हेतु 5-5 लाख रूपये, ग्राम सुलेंगा और सुलेंगा गुरिया में सीसी रोड हेतु साढ़े तीन तीन लाख रूपये, ग्राम सालेभाट और पुसागांव में आरसीसी नाली निर्माण हेतु 4.50 लाख रूपये, खड़कागांव में आरसीसी नाली निर्माण 1.50 मीटर हेतु 5 लाख रूपये तथा ग्राम खैराभाट, बिंजली और तेलसी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5-5 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, पुलिस अधिक्षक रॉबिनसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मंडावी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षद सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *