राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग द्वारा दीपावली मिलन समारोह संपन्न
जगदलपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,जिला जगदलपुर के प्रचार विभाग द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आंध्र समाज के सामाजिक भवन में हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचार प्रमुख संजय तिवारी ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए संगठन के प्रचार कार्यों में सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में अब तक हुए तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
इस दौरान नगर संघ चालक सुबीर नंदी, विभाग एवं संभाग प्रचारक यज्ञ सिंह,तथा जिला प्रचारक शिव शंकर,संघ के अनुशांगिक संगठनों के प्रचार विभाग के पदाधिकारीगण,टोली सदस्यगण तथा बस्तर जिले के पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
