छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष देव से की सौजन्य मुलाकात

जगदलपुर:- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने 8 नवम्बर शनिवार को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ की पूरी टीम के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ एवं विधायक जगदलपुर के किरण सिंह देव से सौजन्य मुलाकात किए जिसमें बस्तर संभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने के लिए चर्चा की गई जिसमें मान. विधायक जी ने विश्वास दिलाया की बस्तर जिला व संभाग के स्वास्थ्य कर्मचारियों के हित में सदैव संघ का सहयोग करेंगे। एवं समस्याओं का निराकरण करने आश्वासन दिए। साथ ही बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर तरीके से किया जाएगा ताकि हमारे बस्तर वासियों को समय पर और भी बेहतर इलाज मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *