छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कवर्धा द्वारा सेवा, संस्कार और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

कवर्धा,,,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में जिला महिला मोर्चा की बहनों ने प्रातःकाल समनापुर स्थित शनि मंदिर समनापुर प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। “एक वृक्ष – एक जीवन” की भावना के साथ लगाए गए पौधे मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना के प्रतीक बने।

इसके पश्चात महिला मोर्चा की समस्त बहनों ने पवित्र भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का सामूहिक अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास और मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा की बहनों ने वृद्धा आश्रम पहुँचकर वहाँ निवासरत माताओं एवं बुजुर्गों को फल वितरण किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सेवा कार्य के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा और संस्कारों से जुड़ा एक परिवार है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, जिला महामंत्री श्रीमती नीतू शर्मा,जिला कार्यकारिणी श्रीमती सीमा केशरवानी,जिला मंत्री श्रीमती एकता चौरसिया,शहर मंडल अध्यक्ष श्रीमती ज्योति केशरवानी,जिला कार्यकारिणी श्रीमती विजया शर्मा,शहर महामंत्री श्रीमती श्रद्धा चंद्रवंशी,शहर मंत्री श्रीमती सीमा खांडे,श्रीमती प्रेमलता साहू,श्रीमती अरुणा सोनी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बहनों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। पूरे आयोजन में समर्पण, सेवा और श्रद्धा की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *