रसोई गैस महंगी होने पर आक्रोश: जिला कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को जिला मुख्यालय बीजापुर में भाजपा और मोदी सरकार का पुतला दहन कर गैस सिलेंडरों के बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस ने भाजपा और मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ा रही है इससे महगाई बढ़ रही है। कांग्रेस ने कहा कि “भाजपा की मोदी सरकार ने एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतो में 60 रूपये एवं कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रूपये की बढ़ोतरी किया है इससे आम जनता विशेषकर गरीब एंव मध्याम वर्ग के परिवारो पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा रसोई गैस आमजनता की दैनिक आवश्यकता है, किन्तु सरकार कि गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातर बढ रही है। बढ़ी हुयी कीमतो को तत्काल वापस लिये जाने कें मांग करते हुये विरोध प्रदर्शन कर भाजपा और मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया है।”

पुतला दहन करने के दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, इद्रिश ख़ान, शेख रजिया, संजना चौहान, कविता यादव, ममता पांडे, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बाबूलाल राठी, जग्गी और राकेश के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
