सर्व नाई समाज संघ ने मनाई संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती



जगदलपुर। सर्व नाई सेन समाज बस्तर ने जगदलपुर में संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई।
सर्व नाई समाज संघ द्वारा जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित समाज के भवन में बैठक रखी गई। बैठक जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर द्वारा आहूत इस बैठक में संत श्री सेन महाराज जी की जयंती मनाई गई। समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने सेन जी महाराज के चित्र पर फूल माला अर्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक में समाज की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई।
इस दौरान मौजूद सभी समाज के सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी। बताया गया कि समाज को शासन, प्रशासन से जो भी लाभ मिला है, वह समाज के पंजीयन क्रमांक 590 के आधार पर ही मिला है। समाज द्वारा जितने भी पेपर वर्क जो भी लगाए हैं वह समाज के पंजीयन रजिस्ट्रेशन संस्था के द्वारा सभी कार्य को किया गया है। बताया गया कि पंजीयन क्रमांक 82 रायपुर का है। हम उनके साथ में हमेशा रहे हैं और उनके विचार पर भी चले हैं। लेकिन हमारा समाज रजिस्टर्ड संस्था है। हम जगदलपुर बस्तर जिला के अनुसार समाज के साथ मिलकर वार्तालाप करके सभी कार्य करते हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, संरक्षक राजू राव, वसंत राव, वैकुंठ राव, अप्पना राव, सचिव कृष्ण ठाकुर, उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास, कृष्ण राव, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, सह कोषाध्यक्ष राम लखन ठाकुर, सहसचिव शेखर ठाकुर, श्रीकांत राव, मीडिया प्रभारी बासुकी ठाकुर, राजेश श्रीवास, सोनू श्रीवास, अनिल राव, चंदन ठाकुर, लल्लन ठाकुर, प्रेमजीत ठाकुर, राम बालक ठाकुर, शिव प्रसन्न श्रीवास, बिरजू श्रीवास कृष्णा, संतोष ठाकुर, उमेश ठाकुर, शत्रोहन ठाकुर, दीपक शर्मा, राजेश शर्मा, रमेश श्रीवास, मोहन कुमार ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, सुभाष कुमार, नंदन ठाकुर, राजा ठाकुर और समाज के वरिष्ठजन एवं सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *