स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां अब 20 अप्रैल से 15 जून तक

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेंगी। पहले 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की गई थी। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के हालात को देखते हुए शासन ने अवकाश के संबंध में नया आदेश जारी किया है।
बता दें कि इसके पहले शासन ने 22 सितंबर 2025 को जारी आदेश में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है।
यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 की शेष कंडिकाएं यथावत रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *