बस्तर संभाग में पहली बार कंटिनेंटल हॉस्पीटल में लगा अत्याधुनिक एथिलीन ऑक्साइड स्टेरलाइजर
जगदलपुर। बस्तर संभाग के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। शहर के कॉन्टीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल में गुरुवार को अत्याधुनिक एथिलीन ऑक्साइड (ईओ) स्टेरलाइजर मशीन स्थापित की गई है। खास बात यह है कि सीसीएस हॉस्पिटल में लगा यह उपकरण पूरे बस्तर संभाग के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में अभी तक उपलब्ध नहीं था।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ईओ स्टेरलाइजर उन मेडिकल उपकरणों को 100 प्रतिशत कीटाणु-रहित करता है जिन्हें गर्मी, भाप या रेडिएशन से स्टरलाइज नहीं किया जा सकता।सीसीएसएच बिल्डिंग के बेसमेंट से नीचे भूतल में बनाए गए स्टेरलाईजर रूम में लगी इस यूनिट में प्लास्टिक की सिरिंज, कैथेटर, ट्यूब, सर्जिकल ग्लव्स, मास्क, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल उपकरण और दिल के स्टेंट, पेसमेकर जैसे संवेदनशील सामान को संक्रमण मुक्त कर उपयोग में लाया जाएगा।

250 लीटर की क्षमता, गैस होगी रिफिल सीसीएसएच में लगा यह ईओ स्टेरलाइजर 250 लीटर की स्टोरेज वाला है. इसके भीतर ट्रे लगा हुआ है. इसमें एथनील गैस रिफिल करने की पूरी सुविधा है। इस यूनिट की प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं। पहले प्री-कंडीशनिंग में सामान को नमी और तापमान दिया जाता है। इसके बाद गैस एक्सपोजर चरण में चैंबर में एथिलीन ऑक्साइड गैस छोड़ी जाती है जो बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के डीएनए को नष्ट कर देती है। इसमें 2 से 6 घंटे लगते हैं। अंतिम चरण एरिएशन का है, जिसमें जहरीली गैस को पूरी तरह निकालने के लिए सामान को 8 से 48 घंटे तक हवा में रखा जाता है।
मिल रही उत्कृष्ट सुविधा
इस मशीन के लगने से बस्तर के मरीजों को अब उच्च स्तर की संक्रमण-मुक्त चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। बस्तर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने प्रबंधन तत्पर है। बेहतरीन और रोगणु, कीटाणु रहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने से बस्तर संभाग के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने कंटिनेंटल हॉस्पिटल के डायरेक्टर रघु एन. रेड्डी को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।
