मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 202 मरीजों का उपचार
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ. बसाक के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत 18 अप्रैल को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गीदम रोड में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 202 मरीज लाभान्वित हुए।

उल्लेखनीय है कि इस शिविर में आसपास के वार्डों से बीपी, शुगर, दृष्टि, हड्डी रोग एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई तथा परीक्षण कर उपचार उनका किया गया। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जगदलपुर शहरी क्षेत्र में मितानिनों द्वारा चिन्हित कुल 53 टीबी के शंकास्पद लोगों का पोर्टेबल एक्स-रे मशीन द्वारा एक्सरे किया गया। वहीं 48 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमें से 8 मोतियाबिंद के शंकास्पद मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शिविर में 56 लोगों की ओरल. स्क्रीनिंग तथा 64 लोगों की लैब जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एवन ध्रुव, डॉ. मौमिता बसाक, डॉ. पूर्णिमा गजभिए, डॉ. विजया टंडन एवं डॉ. रेखा चौहान की टीम द्वारा उपचार सेवा दी गई। दिव्या पांडे, गरिमा मरई, रायमन बघेल नेत्र सहायक अधिकारी एवं कुशनू राम द्वारा नेत्र एवं दंत परीक्षण किया गया। शिविर में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी. बस्तिया, शहरी मितानिन एवं शहरी स्वास्थ्य की टीम उपस्थित रही।
