जिले के हर मंदिर और देवता की सुरक्षा सुनिश्चित हो युवा मित्र मंडल
कवर्धा,,,धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज* द्वारा लगाए गए पीपल वृक्ष के नीचे कवर्धा के राजा योगिराज जी के पूर्वजों को स्वप्न देकर स्वयं से प्रकट हुए बजरंग बली और कालांतर में प्रतिष्ठित मूर्ति जो पेड़ के तनों के बीच है जिसके नीचे खुदाई करके हाथ डालने लायक बड़ा सा गढ्ढा कर दिया गया ? मूर्ति को निकालने जैसा या क्षति पहुंचाने का स्पष्ट प्रयास प्रतीत होता है इस विषय में पुलिस बातों को गोल मोल कर स्पष्ट जवाब नहीं दे रही है ।। जो मुकुट बरामदगी हुई है वो मुकुट बहुत पहले चोरी हुआ था , मूल विषय एक के बाद एक हिंदू देवी देवताओं की मूर्ति को कौन तुड़वाना चाहता है और क्यों ये स्पष्ट नहीं है ?
यह जिले में मंदिर ,मूर्ति ,झंडे, धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाने जैसे विषयों में ढाई साल में 15 वीं घटना है, कौन है जो कामठी से शुरू होकर कवर्धा फुलवारी चौक तक पहुंच गया ?
मंदिरों को सुरक्षा सुनिश्चित करने, युवा मित्र मंडल के साथियों ने आक्रोश यात्रा निकाल कर पुलिस से जवाब मांगा है ।
