सीसीएसएच में हुई पहली इंडोस्कोपी
जगदलपुर। कांटीनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जगदलपुर में बुधवार को इंडोस्कोपी की शुरुआत हो गई। यहां कलचा से आई एक बालिका की इंडोस्कोपी की गई। इंडोस्कोपी के लिए डॉ. गुरु एन. रेड्डी विशेष रूप से आए थे। ज्ञात हो की डॉ गुरु एन रेड्डी देश के अग्रणी गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट हैं. वे अपनी सेवाएं यूनाइटेड स्टेट्स में दे रहे हैं। सीसीएसएच के द्वितीय मंजिल में इंडोस्कोपी लैब बनाया गया है। यहां पर पेट दर्द से पीड़ित बालिका को स्ट्रेचर पर लाया गया। इसके बाद डॉ गुरु एन रेड्डी की टीम ने इंडोस्कोपी की तैयारी को लेकर टीम को जरूरी टिप्स दिए। इसके बाद प्रक्रिया शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक पूरी प्रक्रिया होती रही। सफलता पूर्वक पहली इंडोस्कोपी होने के बाद सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस सुविधा के शुरू होने से अंचल के मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा।
