छोटे देवड़ा में सरपंच संतोष कुमार कश्यप की उपस्थिति में पहली से चौथी कक्षा तक के परीक्षा परिणाम घोषित
बकावंड। विकासखंड की प्राथमिक शाला छोटे देवड़ा में 30 अप्रैल को 1ली-4थी कक्षा के और मिडिल स्कूल के परिणामों की घोषणा सरपंच संतोष कुमार कश्यप ने की। सरपंच ने कहा कि यह केवल अंकों की घोषणा नहीं बल्कि मेहनत अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सरपंच संतोष कश्यप ने सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा के साथ शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार क्षमता निहित है।
