राजनगर में बाली जगार उत्सव मेला 8 से


बकावंड। विकासखंड बकावंड के ग्राम राजनगर में बाली जगार उत्सव मेला का आयोजन 8 मई से किया जा रहा है। देवी-देवताओं को समर्पित यह कार्यक्रम लगातार तीन माह तक चलता है। यह गांव की वर्षों पुरानी आस्था व परंपरा है, जिसे मेले के रूप में आयोजित किया जाता है।मेला कार्यक्रम 8 मई शुक्रवार से शुरू होने वाला है। जिसमें बाली कोठार से लेकर बाली मेला मैदान तक देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। देवी देवताओं का शोभायात्रा एवं झाकी 8 मई को दोपहर 1 बजे बाली मैदान राजनगर से प्रारंभ होगी। इसी दिन रात्रि 9 बजे से उड़िया नाट्य की प्रस्तुति बाली मैदान पर होगी। देवी देवताओं की शादी रस्म एवं जातरा 9 मई को दोपहर 12 बजे से बाली मैदान पर आयोजित की जाएगी। 9 मई की रात 9 बजे से बाली मैदान पर उड़िया नाट्य की प्रस्तुति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *