जगदलपुर में सजी गीत-संगीत की शानदार महफिल



जगदलपुर। गुंजन संगीत समूह का वार्षिकोत्सव सिरहासार भवन में जोर शोर से उत्साह के साथ और मशहूर गायिका आशा भोसले को याद करते हुए मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव थे।
अध्यक्षता भाजपा नेत्री दीप्ति पांडे ने की। अन्य अतिथियों में मनोहर दत्त तिवारी, विनय मिश्रा डब्बू, अनिता राज शामिल थे।
सैकड़ों संगीत प्रेमी दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
गुंजन संगीत समूह की अध्यक्ष डॉ. सुषमा झा ने बताया कि यह संगीत समूह विगत 6 वर्षों से अनवरत संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। इस बार छठवां वार्षिक उत्सव मनाया गया है। हमारी टीम के द्वारा आज उम्दा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा गया है। गुंजन संगीत समूह के सचिव संजय देवांगन ने बताया कि हमारा यह संगीत समूह विभिन्न आयामों में विभिन्न थीम में कार्य करता है और लगातार मंच पर प्रस्तुतियों के साथ-साथ अन्य रचनात्मक कार्य भी करता रहा है। समूह की उपाध्यक्ष नंदा सबसे सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रही हैं। कोषाध्यक्ष विजय भूषण, के साथ-साथ सहसचिव जितेंद्र दास आदित्य मोधे और एडमिन आभा सामदेकर के साथ मोहिनी का विशेष सहयोग रहता है। मंच की व्यवस्था के लिए प्रकाश रथ के साथ शांति देवांगन का सरस्वती पूजन में विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि तीन कलाकारों द्वारा मंच संचालन किया गया। मंच संचालकों में सचिव संजय देवांगन के साथ अभय सामदेकर और सरला रथ ने सहयोग किया। गायक कलाकारों में आदित्य मोगे, तृषा देवांगन, अरुण आचार्य, नंदा कोलकोटवार, विजय भूषण, अभय सामदेकर, आभा सामदेकर, प्रवीण पाणिग्रही, अनामिका मिश्रा, संदीप सामान, डॉ सुषमा झा, प्रकाश रथ, संजय देवांगन, संजय वर्मा, आदि कलाकारों ने अपने गीतों से समां बांधा। किरण देव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। उन्होंने सभी गीतों की बहुत प्रशंसा की। किरण सिंह देव ने शांति देवानंद, सुषमा झा, नंदा कोल कोटवार, अरुणा, जितेंद्र का आदि गायक गायिकाओं की प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रही दीप्ति पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम बहुत अच्छा था और गुंजन संगीत समूह के हर कार्यक्रम में वे उपस्थित रहती हैं और सभी का मनोबल बढ़ाती हैं। आभार प्रदर्शन सचिव संजय देवांगन ने किया। मंच संचालन के अभय सामदेकर, सरला रथ और संजय देवांगन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *