बूथ को बनायें अभेद किला, प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव


जगदलपुर।
बंगाल,असम, पुंडुचेरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी अब प्रदेश में बूथ की संरचना को मजबूत करने व अभेद किला बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव आज गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर पश्चिम नगर मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुए और प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने के लिए बूथ कमेटी के एक-एक कार्यकर्ता को जोड़ने व सक्रिय करने पर जोर दिया और शक्ति केन्द्र सहित बूथ कमेटी की नियमित बैठकें योजनाबद्ध रूप से करने कहा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मेरा बूथ सबसे मजबूत” इस नारे को ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वित करने हम सभी कार्यकर्ताओं को समवेत रूप से कार्य करना है। बूथ से ही चुनाव में विजय का रास्ता प्रशस्त होता है। बूथ अत्यन्त महत्वपूर्ण इकाई है, संगठन के मार्गदर्शन में मण्डल में आने वाले सभी बूथों को सशक्त व अभेद बनाने के लिये कार्यकर्ता प्राथमिकता से कार्य करें।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला प्रभारी सतीश लाटिया ने कहा कि शक्ति केन्द्र की बैठकों सहित बूथ कमेटी की बैठकें भी नियमित हों,यह स्थायी व्यवस्था बनानी है। बूथ कमेटी के पालक, अध्यक्ष, सदस्यों में परस्पर संवाद हों, इसके लिए आवश्यक योजना बनाकर इस कार्य को सिद्ध करें।
पश्चिम नगर मण्डल प्रभारी सफीरा साहू और मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने अपने उद्बोधन में मण्डल में संगठनात्मक स्तर पर हुये कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री अतुल सिम्हा व आभार प्रदर्शन मण्डल महामंत्री संजय चंद्राकर ने किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल चंद्रभंज देव, महापौर संजय पाण्डेय, आर्येंद्र आर्य, रजनीश पाणिग्रही, रामकुमारी यादव,बी जयराम, सुरेश गुप्ता, शशिनाथ पाठक, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला,अविनाश सिंह गौतम, सूर्यभूषण सिंह, ममता राणा, माया रानी बरई, कौशल्या साहू, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा,यशवर्धन राव, संजय विश्वकर्मा, राजेश दास,निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर,आशा साहू, बसंती समरथ, बिजली बैद्य, विनय सोना, मनोज ठाकुर, राजेश श्रीवास्तव, रौशन झा, कमलेश विश्वकर्मा, माधवी मंडल, मो.अजीज खान, दिलीप झा, सुनील दास, रिंकू पाण्डेय, आशू आचार्य , अभिषेक तिवारी, झरना मोहंती, विभा सिंह, गंगोत्री चंद्रवंशी, दिलीप सुंदरानी, उमा मिश्रा, ऋषि कपूर, प्रेम कुमार यादव, मो. इमरान खान, रंजीता पाणिग्रही, श्याम सुंदर बघेल, मानिक राम, सुरेश कश्यप, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल, विनोद पाण्डेय, बृजेश कपूर, आनंद झा,बलराम विश्वकर्मा, संजय कुमार चंद्रा, अनिमेष चौहान, बबला यादव आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *