सामूहिक विवाह में 40 जोड़ों ने की जीवन की नई शुरुआत, विधायक भावना बोहरा ने दी शुभकामनाएं

कवर्धा,,,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बेटियों के सम्मानपूर्वक वैवाहिक जीवन के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम मोहगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आज 40 जोड़ों ने अपने नवदाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी और उनके परिवारजनों से मिलकर बधाई दी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय संवेदनाओं का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल बनकर बेटियों के सम्मानजनक भविष्य की मजबूत नींव रख रही है। यह योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार की दूरदर्शी सोच और संकल्प का प्रमाण है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रही है। मैं सभी नवदंपत्तियों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना करती हूँ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना केवल आर्थिक सहयोग की योजना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है। गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए बेटियों का विवाह कई बार आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना परिवारों के लिए सहारा बनकर सामने आती है और सामाजिक सहभागिता के साथ बेटियों के सम्मानपूर्वक विवाह को सुनिश्चित करती है। पुरे सामाजिक रीती-रिवाज के साथ विवाह की यह परंपरा अपने आप में एक मिसाल है। विधायक भावना बोहरा ने नवदंपत्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कारों का पवित्र मिलन होता है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि परिवार और समाज की मजबूती से ही राष्ट्र सशक्त बनता है।

भावना बोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत संवेदनशील और जनहितकारी पहल है। हमारी सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। हमारी प्राथमिकता है कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे। पंडरिया विधानसभा के विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब परिवारों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्रीमति नंदनी साहू, जनपद उपाध्यक्ष छत्र किशोर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी एवं बालमुकुंद चंद्रवंशी, महेंद्र धृतलहरे, श्रीमती रेखा पनागर, सरपंच श्रीमती मुन्नी पनागर, विष्णु चंद्रवंशी, रमेश केशरवानी, महेंद्र चंद्रवंशी, परमेश्वर चंद्रवशी, भागीरथी साहू, रवि शंकर चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, अंजनी साहू, नन्द चंद्रवंशी, आचार्य राम निवास , पंडित अशोक महाराज सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *