रोटरी क्लब जगदलपुर एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्था द्वारा सक्षम कृत्रिम हाथ एवं पैर शिविर का किया आयोजन

जगदलपुर–रोटरी क्लब जगदलपुर एवं भगवान महावीर विकलांग सेवा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को “सक्षम” कृत्रिम हाथ एवं पैर शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर नक्सल प्रभावित पीड़ितों एवं दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें बीजापुर, सुकमा एवं कोंडागांव जिलों से पीड़ितजन पहुंचे।
शिविर में जरूरतमंदों को कृत्रिम हाथ एवं पैर के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन को नई दिशा एवं आत्मविश्वास मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
बस्तर पुलिस महानिरीक्षक (IG) पी. सुंदरराज, जिलाधिकारी आकाश छिकारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पुलिस उप महानिरीक्षक अरुण कुमार, एवं सहायक पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब जगदलपुर की ओर से अध्यक्ष राहुल जैन, सचिव अमरदीप सोढ़ी, कार्यक्रम चेयरमैन गौतम पारख, किशोर पारख, अर्चना जैन, राहुल मोदी, नितेश चौहान, नवीन भावसार, सौरभ अरोरा, निखिल दीवान एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी रोटरी क्लब चेयरमैन संग्राम सिंह राणा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *