माई दंतेश्वरी की धरा पर आदिवासियों का धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं: शुभम नाग
जगदलपुर। बजरंग दल के प्रांत संयोजक शुभम नाग के एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर स्थित सीताराम शिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की शुरुआत संगठन की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मनाद एवं विजय महामंत्र के साथ की गई
प्रांत संयोजक शुभम नाग ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कार्यकर्ताओं और युवाओं को संगठन से जुड़कर राष्ट्र एवं धर्म सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से साप्ताहिक मिलन केंद्र को और मजबूती से करने को कहा। क्योंकि साप्ताहिक मिलन हिंदू समाज को संगठित करने का प्रमुख केंद्र है एवं मठ मंदिरों की सुरक्षा भी होगी। श्री नाग ने आगे कहा कि बजरंग दल का ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार है। इसी ध्येय से बजरंग दल पर कार्य करता है। बजरंग दल हिंदू समाज का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बस्तर में हो रहे अवैध कफन दफन के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। ईसाई मिशनरी जानबूझकर गांवों का माहौल खराब करने का कार्य करती है। कांकेर आमाबेड़ा, नारायणपुर जैसी अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने के फिराक में रहती हैं, जिससे प्रदेश की छवि धूमिल होती है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र माता दंतेश्वरी माताऔर मावली की पवित्र भूमि है। भगवान श्रीरामचंद्र जी ने अपने वनवास काल का लंबा समय बस्तर की धरती पर गुजारा। बस्तर देवी देवताओं की भूमि है। यहां के लोग माटी को अपनी मां मानते हैं और मां के साथ कोई खिलवाड़ करे, यह बर्दास्त योग्य नहीं है। श्री नाग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करना चाहिए। मिशनरी अपनी हरकतों से बाज आ जाए अन्यथा भोगने के लिए तैयार रहे। बैठक के दौरान संगठन की आगामी कार्य योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर रायपुर में होने वाले बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया। विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप ने बस्तर में हो रहे अवैध धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करके कहा कि बजरंग दल अब बर्दाश्त करने वाला नहीं है। हमारे भोले भाले आदिवासी समाज को गुमराह करना बंद करें। जिला बस्तर शंकर लाल गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को धर्म विरोधी लोगों से निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया। बैठक में प्रांत संयोजक शुभम नाग, विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, जिला धर्म प्रसार देवेंद्र कश्यप, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, सह संयोजक योगेश रैली, नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय सिंह, गौरक्षा प्रमुख शत्रुघ्न कश्यप, सह प्रमुख पवन, काशी चालकी, हेमराज कश्यप एवं नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित थे।
