दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग (19-20 मई) सम्पन्नकार्यकर्ता संगठन का स्तम्भ है, साधन नहीं, भाजपा इसे विकसित राष्ट्र के संकल्प के रूप में देखती है : पवन साय

कवर्धा,,,भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का विधिवत समापन बुधवार को हो गया । 19 मई को जी-श्याम पैलेस में प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की वैचारिक कार्यपद्धति, संगठन विस्तार, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, सांस्कृतिक विरासत एवं कार्यकर्ता विकास जैसे विविध विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ अवसर पर संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केवल संगठन का साधन नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र के संकल्प के वाहक के रूप में देखती है। राष्ट्र निर्माण में प्रशिक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनुशासन, समन्वय एवं सुव्यवस्थित कार्यपद्धति ही किसी भी संगठन को मजबूत बनाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसका संचालन आत्मीयता, पारिवारिक भाव और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से होता है। भाजपा की कार्यपद्धति कार्यकर्ता विकास, संगठन विस्तार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना पर आधारित है।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने प्रशिक्षण की उपादेयता विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा की सफलता के पीछे प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही है। प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ते हुए उन्हें सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
द्वितीय सत्र में प्रमुख वक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय ने भाजपा का इतिहास विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित संगठन है।
तृतीय सत्र में प्रशिक्षण प्रभारी राजेंद्र वैष्णव ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत विषय पर जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, जनजातीय संस्कृति एवं ऐतिहासिक धरोहर के लिए विशेष पहचान रखता है।
चतुर्थ सत्र में प्रमोद सिंह ने बूथ जीते तो चुनाव जीते विषय पर कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल रणनीति समझाई।
पंचम सत्र में डॉ. अवधेश जैन ने हमारा संवैधानिक एवं वैचारिक अधिष्ठान व पंचनिष्ठा विषय पर कार्यकर्ताओं को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं संगठनात्मक मूल्यों की जानकारी दी।
षष्ठम व्यवहारिक सत्र में कार्यकर्ताओं को समूहों में विभाजित कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कराई गई। इस दौरान
प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग को लेकर मार्गदर्शन दिया। बग्गा ने अपने समूह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और ए आई के विभिन्न टूल के प्रयोग को प्रैक्टिकल करके प्रशिक्षण दिया।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं लाभार्थी पैनल के माध्यम से अनुभव साझा किए गए।
वहीं सातवें सत्र में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने संगठन विस्तार एवं कार्यपद्धति पर विस्तार से जानकारी दी।
आठवें सत्र में डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने सोशल मीडिया एवं एआई के महत्व पर चर्चा करते हुए नमो ऐप, सरल ऐप सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के पार्टीहित में उपयोग की जानकारी दी।
नवम सत्र में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने देश के समक्ष चुनौतियां एवं निदान के हमारे प्रयास विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
दसवें सत्र में महेश वर्मा ने मीडिया प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण दिया, जबकि ग्यारहवें सत्र में श्री जगन्नाथ पाणीग्रही ने कार्यकर्ता विकास विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया।
समापन सत्र में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना एवं जनधन योजना जैसी योजनाओं ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया है। महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की राशि सीधे महिलाओं के खातों में पहुंच रही है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अनुशासित, समर्पित एवं क्रियाशील हैं l उन्हें और अधिक सशक्त बनाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं।
प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, परेटन वर्मा, जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर, नितेश अग्रवाल, मोहन कश्यप उपस्थित रहे।यह जानकारी
जिला मीडिया प्रभारी मोहन कश्यप ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *