विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति को सवारने सीईओ जिला पंचायत ने किया पौधरोपण

कवर्धा,,,  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति को हरा-भरा बनाने, पर्यावरण संरक्षण करने एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल एवं अपर कलेक्टर विनय कुमार पोयाम द्वारा ग्राम पंचायत राजानवागांव स्थित भोरमदेव आजीविका केंद्र में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत बोड़ला, कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला, सरपंच,सचिव, सहित महिला स्व सहायत समूह की दीदियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर अपने पर्यावरण को बचाना है।अधिक से अधिक पौधरोपण करें एवं आने वाले वर्षा ऋतु में जल संग्रहण कर भू-जल स्तर को बढ़ाने में मदद करें। सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब इसके लिए समाज का प्रत्येक वर्ग स्वयं से आगे आकर अपना सहयोग दें।वर्षा जल को संग्रहित करने के लिए हम अपने घरों के उपयुक्त स्थानो पर जहां पानी बहता हो वहां सोख्ता गड्ढा बनाएं ताकि ऐसे ही बह जाने वाले पानी को सीधे जमीन में भेजते हुए भू-जल स्तर को बढ़ाने उपयोग में ला सके।

पौधारोपण के दौरान उपस्थित सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि हम अपने सगे संबंधी, परिवार जनों एवं जान पहचान वालों के साथ मिलकर इस वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करें। तथा अन्य लोगो को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें। हम सब के सामूहिक प्रयास से हमारा कबीरधाम जिला पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए अन्य जिलों के लिए आदर्श बन सके इसके लिए हम सब को प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *