देवड़ा सोसायटी के कंप्यूटर ऑपरेटर की मनमानी


बकावंड। सुशासन सरकार में किसानों की समस्याओं को दूर करने सरकार पूरा प्रयास कर रही है, मगर सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारी जानबूझ कर सरकार के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं।आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लैंपस छोटे देवड़ा से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही से किसानों को धान बीज, खाद और अन्य मामलों में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर अक्सर अनुपस्थित रहते हैं जिससे ऑफिस की कार्यप्रणाली ठप हो जाती है। क्षेत्र के किसान जब कृषि ऋण, खाद, बीज आदि के लिए जाते हैं, तो कार्यालयीन समय पर कार्यालय में ताला लगा रहता है। कई किसान लंबे समय से लोन का काम कराने के लिए पहुंच रहे हैं मगर ऑपरेटर से उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही है। इस वजह से किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। खेती का समय निकलता जा रहा है। देवड़ा, मोहलई, रामपाल के किसान परेशान हो रहे हैं कंप्यूटर ऑपरेटर मोगरा झाली को फोन करने पर वे फोन भी नहीं उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *