27 जुलाई गौ सम्मान आव्हान अभियान कबीरधाम में तैयारियां तेज
कवर्धा,,,धर्म नगरी कवर्धा के गौ सेवको ने कलेक्टर कार्यालय और एस पी कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम की अनुमति हेतु आवेदन सौपा और अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी।
अभियान के तहत गोमाता को राष्ट्र माता की दर्जा दिलाने,गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ माता की सेवा – सुरक्षा और सम्मान दिलाने की मांग को लेकर गौ सेवक जिला कार्यालय जाकर महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम का प्रार्थना पत्र जिला कलेक्टर को देना हैं।
धर्म नगरी कवर्धा में 27 जुलाई को सुबह सुबह 10 बजे पुराना मंडी में गौ सेवक एकत्रित होंगे तथा 11 से 12 बजे तक श्री राम नाम बीज मंत्र का सामूहिक उच्चारण होंगे जिसके उपरांत भजन कीर्तन करते हुए 4:00 बजे तक जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसके लिए योग प्रशिक्षक हरिराम साहू और जिला प्रभारी गो सम्मान आव्हान अभियान रोहन चंद्रवंशी ने प्रार्थी हस्ताक्षर अभियान के लिए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में एक हस्ताक्षर गौ मां के नाम के लिए आग्रह किया।
गौ सेवको ने बताया की भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गोमाता का विशेष स्थान हैं।साथ ही साथ यह सम्पूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी हैं।
लेकिन वर्तमान में गौ वंश सुरक्षित नही हैं इसलिए उनके संवर्धन के लिए जन जागरूकता जरूरी हैं।
इस मध्य जिला प्रभारी गो सम्मान आव्हान अभियान रोहन चंद्रवंशी,योग प्रशिक्षक हरिराम साहू, डॉ.पारस साहू,गौ सेवक चितरेन कुर्मी महिला पतंजलि जिला प्रभारी उमाभारती,गौ सेवक सागर वर्मा सहित गौ सेवक उपस्थित रहे।
