राम के नाम पर राजनीति करने वालों के राज में रामलला का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं – नवीन जायसवाल
कवर्धा,,,अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मामले की उच्चस्तरीय एवं न्यायिक जांच की मांग की।

धरना को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति कर सत्ता हासिल की, आज उन्हीं के शासनकाल में रामलला के मंदिर की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि अयोध्या में रामलला का चढ़ावा और मंदिर व्यवस्था सुरक्षित नहीं है, तो यह करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर सीधा आघात है।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस गंभीर मामले पर देश के सामने जवाब देना चाहिए। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस विषय में सच्चाई सामने लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
पूर्व विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने वर्षों तक “जय श्रीराम” के नाम पर राजनीति की, लेकिन आज रामलला के मंदिर से जुड़े विवादों पर भाजपा नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी ने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही तय होना आवश्यक है तथा दोषियों को किसी भी कीमत पर बचाया नहीं जाना चाहिए।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था से मंदिर निर्माण में योगदान दिया है। यदि चढ़ावे और मंदिर प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो यह करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
जिला महामंत्री मनीष शर्मा ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम के नाम पर राजनीतिक लाभ उठाया, लेकिन आज उसी राम मंदिर से जुड़े विवादों पर जवाब देने से बच रही है। देश की जनता सच्चाई जानना चाहती है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्म और आस्था के नाम पर राजनीति करने वालों को अब देश की जनता को जवाब देना होगा। राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल चोरी या अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास का विषय है। कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई तथा पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने लाने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रमुखरूप से प्रदेश सचिव वीरेन्द्र जांगड़े,प्रदेश सचिव जगमोहन साहू, ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष सौखी साहू बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छवि वर्मा जिला महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी महामंत्री सूरज वर्मा जिला महामंत्री कृष्ण कन्नू आमदे जलेश्वर यादव प्रशांत परिहार धनेश पाली आकाश केशवानी भुनेश्वर पटेल सुधांशु बघेल मेहुल सत्यवंशी ऋषि वैष्णव वाल्मीकि वर्मा अमन वर्मा बिट्टू यादव शिवेंद्र वर्मा तुषार वर्मा आशीष साहू सुजल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
