विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड श्रोत समन्वयक ने ली संकुल समन्वयकों की समीक्षा बैठक

जगदलपुर :- बुधवार 15/07/2026 को विकासखंड बकावंड अंतर्गत 42 संकुलों के संकुल समन्वयक की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में-

1, विद्याधन छात्रवृत्ति पर,
2, जवाहर नवोदय विद्यालय फार्म शतप्रतिशत बच्चों को भरने निर्देश ।
3, MBU पेंडिंग एवं ड्रॉपआउट विद्यार्थियों की स्थिति चर्चा।
4, टैलेंट तिहार
एवं Vsk app मे शतप्रतिशत पंजीयन एवं उपस्थिति के संबंध में
6,NMMSE छात्र-छात्राओं का पंजीयन पर चर्चा
7, मर्ज शालाओं के क्रियानवयन पर निर्देश ।
8, शाला अनुदान की राशि का उचित मद मे व्यय करने के निर्देश।
9, शिक्षकों एवं छात्रों की नियमित एवं समय पर उपस्थिति हेतु निर्देश।
10, एम.डी.एम. की गुणवत्ता पर चर्चा।
11, कक्षा पहली के छात्रों का शतप्रतिशत अपार आईडी जनरेट करने के निर्देश।
12, कक्षा 1ली से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के मासिक आकलन पर चर्चा।
13, शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं का अपार आईडी जेनरेट करने के निर्देश दिए गए।

तथा विभागीय निर्देशों के अनुरूप संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर यादव बी.आर.सी. श्री सोनसिंह बघेल एवं विकास खंड के समस्त संकुल समन्वयकों ने अपने-अपने संकुल की प्रगति, उपलब्धियों एवं लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में शासन प्रशासन की समस्त निर्देशो का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए गए।एवं लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *