भाजपा जिला महिला मोर्चा कबीरधाम की परिचयात्मक बैठक संपन्न


कवर्धा,,,भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माननीय राजेंद्र चंद्रवंशी जी के कुशल मार्गदर्शन तथा संगठन जिला प्रभारी माननीय महेश वर्मा की विशेष उपस्थिति में, भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी जी के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय, कबीरधाम में महिला मोर्चा की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का परिचय प्राप्त किया गया तथा संगठन की कार्यपद्धति, आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख वक्ता महेश वर्मा ने संगठन की रीति-नीति, अनुशासन तथा सेवा, समर्पण और संगठन के भाव से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया।

बैठक का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।
उक्त कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी श्री महेश वर्मा जी जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी जी जिला महामंत्री मुकेश ठाकुर जी प्रदेश प्रवक्ता श्री जसविंदर बग्गा जी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी जी महिला मोर्चा महामंत्री नीतू शर्मा श्रीमती गौरी साहू महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पांडे श्रीमती शिवकुमारी यादव श्रीमती संगीता साहू कोषाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी जायसवाल महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती कौशल्या साहू श्रीमती सरस्वती चंद्रवंशी महिला मोर्चा कवर्धा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चंद्रवंशी पिपरिया मंडल अध्यक्ष श्रीमती शालू भट्ट भोरमदेव मंडल अध्यक्ष ममता साहू बोड़ला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विद्या श्रीवास रेंगाखार जंगल मंडल अध्यक्ष श्रीमती सायलता साहू लोहारा मंडल अध्यक्ष किरण चौबे पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा पांडा तराई मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखा पनागर कुकुदुर मंडल अध्यक्ष पार्वती सुनहले कुंडा मंडल अध्यक्ष बबली साहू दुल्लापुर बाजार मंडल अध्यक्ष पुष्पा साहू इंदौरी मंडल अध्यक्ष मोगरा साहू रणबीर पूर मंडल अध्यक्ष मीना पटेल सहित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी बहाने अत्यधिक संख्या में उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *