उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और श्रीमती रश्मि शर्मा ने नवरात्र पर्व पर कन्याओं को कराया भोजन

कवर्धा,,,उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अपने कवर्धा स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा के साथ श्रद्धापूर्वक कन्या पूजन कर नव कन्याओं को भोजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कन्या पूजन के माध्यम से उन्होंने मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और बेटियों के सम्मान की सनातन परंपरा का निर्वहन किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *