अमित बघेल को गिरफ्तार करने में लाचार क्यों है भाजपा सरकार: जावेद खान



जगदलपुर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने अमित बघेल मामले में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आज देशभर में सिंधी और अग्रवाल समाज सड़कों पर हैं। दोनों समाज लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं और प्रदेश की भाजपा सरकार लाचार और बेबस होकर तमाशबीन बनी हुई है।एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अमित बघेल को गिरफ्तार करने में विष्णु देव साय सरकार की सांसें क्यों फूल रही हैं?
गृहमंत्री विजय शर्मा बताएं आखिर क्यों अमित बघेल की गिरफ्तारी में सरकार विलंब कर आखिर कौन सी नई साजिश रच रही है?आखिर क्यों अमित बघेल पर भाजपा इतनी मेहरबान क्यों है? जबकि अमित बघेल ने भाजपा के महापुरुषों को भी नहीं छोड़ा है उसने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे नेताओं की मूर्ति पर भी अभद्र टिप्पणी की है। बावजूद अमित बघेल को गिरफ्तार करने में पूरी भाजपा ने खामोशी अख्तियार कर ली है।क्या अमित बघेल और उसकी जोहार पार्टी भाजपा की ‘बी’ टीम है जिसकी आड़ में भाजपा छत्तिसगढ़िया वाद के फेर में जनता को फंसा कर अपनी सरकार की वादाखिलाफी, नाकामी और विफल हो चुकी मोदी की गारंटी पर पर्दा डालना चाहती है। जावेद ने कहा है कि छत्तिसगढ़ियावाद और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को देश और दुनिया में निःस्वार्थ पहचान दिलाने का काम पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया था, उनसे बड़ा छत्तिसगढ़ी आज प्रदेश में कोई नहीं है। बावजूद इसके 2022 में अमित बघेल ने जब जैन मुनियों पर अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान किया था तब कांग्रेस सरकार ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर अमित बघेल को 6 महिने जेल काटने मजबूर कर दिया था, तब भुपेश बघेल ने ऐसी लाचारी नहीं दिखाई थी और कठोर कार्रवाई कर प्रदेश की जनता को संदेश दिया था कि कानून से बड़ा कोई नहीं है, परंतु आज 8 दिन बीत जाने के बाद भी अमित बघेल की गिरफ्तारी न होना और दो समाजों की माताओं, बहनों का सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होना भाजपा सरकार की लाचारी को या फिर कोई गहरी साज़िश को दर्शाता है। जावेद ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से अपेक्षा की है कि अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *