एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर ने नगर निगम में जमा किए 29. 95 लाख रुपए



जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर ने शहर में मोबाइल टावर स्थापित करने वाली कंपनियों पर बकाया नवीनीकरण शुल्क की वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया है। महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व और आयुक्त प्रवीण वर्मा व सब इंजीनियर दीपांशु देवांगन के निर्देशन में निर्धारित समयावधि में शुल्क जमा नहीं करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने अपने मोबाइल टावरों का नवीनीकरण शुल्क 29 लाख 95 हजार t
रुपए नगर निगम में जमा किए। महापौर संजय पांडे ने कहा है कि सभी मोबाइल टावर कंपनियों को जल्द से जल्द अपना नवीनीकरण शुल्क जमा करना चाहिए, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल शहर में विकास, नियमन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार की राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025–26 तक 92 लाख 10 हजार की वसूली की जा चुकी है, जबकि 64 लाख 70 हजार की राशि अभी बाकी है, जिसकी वसूली जल्द की जाएगी।

जगदलपुर में हैं 84 टॉवर
जगदलपुर में वर्तमान में कुल 84 मोबाइल टावर स्थापित हैं। इनमें इंडस टावर लिमिटेड के 15 टावर, एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के 10 टावर, सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के 18 टावर, वायरलेस टी टी इन्फो लि. के 09 टावर
बीटीए सेलकॉम के 4 टावर,
भारती इंफ्राटेल(एयरटेल) के 7 टावर और बीएसएनएल के 21 टावर शामिल हैं। अब तक बीएसएनएल ने 31 लाख 50 हजार रुपए,
इंडस टावर ने 25 लाख 25 हजार रुपए, जिओ टावर ने 5 लाख 40 हजार रुपए, एटीसी टावर ने 29 लाख 95 हजार रुपए जमा कराए हैं।राजस्व विभाग का कहना है कि शेष राशि की वसूली के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं और नगर निगम शीघ्र ही शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *