उद्योगपति को सामुदायिक भवन लीज़ पर दिया जाना अनुचित:- ताटी

भोपालपटनम!पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत राव ताटी ने कहा कि भोपालपटनम नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 मे स्थित शिव मंदिर समिति के स्वामित्व की भूमि मे निर्मित सामुदायिक भवन को ज़िला प्रशासन द्वारा एक उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए अबंटित किया जाना अनुचित है उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण सामाजिक एवं धार्मिक प्रयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए किया गया था लेकिन अब इसकी मंशा के विपरीत इसे कोरंडम खदान के एक उद्योगपति को पांच वर्षो के लिए लीज पर दिया गया जो की उचित नहीं है उक्त आबंटन आदेश को तत्काल निरस्त किया जाना जनहित मे जरुरी है।
ताटी ने कहा कि खसरा नंबर 249/2 की जिस भूमि मे सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है वह अध्यक्ष शिव मंदिर समिति के सवामित्व की भूमि है यह भवन शिव मंदिर के करीब बना होने के कारण इसका उपयोग सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ धार्मिक आयोजनो के लिए भी किया जाता है लेकिन अब उक्त भवन को ज़िला प्रशासन ने एक उद्योगपति को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के लिये आबंटित किया है ताटी ने उक्त आबंटन आदेश पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन का आबंटन आदेश तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए ताकि इस भवन को पूर्ववत सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *