मतदाता सूची पुनरीक्षण पर नजर रखने कांग्रेस ने नियुक्त किए ब्लॉक प्रभारी


बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के मार्गदर्शन में जिले में आरंभ हो चुके मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बारीकी से नजर रखने के लिए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। ब्लॉक प्रभारी अपनी टीम के साथ किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपित ना किया जा सके, इस पर नजर रखेंगे।
ब्लॉक प्रभारी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित करके प्रत्येक बूथ में कार्यकर्ताओं को बीएलए के रूप में कार्य करने एवं बीएलओ के साथ मिलकर क्षेत्र में रहने वाले सभी मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करेंगे। ब्लॉक प्रभारी इस प्रकार हैं- बालोद शहरी व ग्रामीण भोला देशमुख,
गुरुर केके राजू चंद्राकर, गुंडरदेही केदार देवांगन, अर्जुंदा कृष्णा दुबे, देवरी रवि जायसवाल, दल्ली राजहरा रतिराम कोसमा, डौंडी शंभू साहू और डौंडी लोहारा यज्ञदेव पटेल। प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को बुथवार जिम्मेदारी सौंपते हुए गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रम संपन्न होने तक समय-समय पर कार्य प्रगति की सूचना जिला कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करते रहेंगे। एक विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा ने बताया कि 4 नवंबर से शुरू हुए गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का दल्ली राजहरा में कहीं कोई प्रगति नहीं दिख रहा है। किसी भी बूथ स्तर पर अभी तक के बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण प्रपत्र नहीं पहुंचाया गया है। ऐसे में हमारा मानना है कि सरकार कहीं कोई गड़बड़ी की योजना तो नहीं बना रही है। इसलिए कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं की पूरी जिम्मेदारी है कि वह गहन निरीक्षण कार्यक्रम पर नजर बनाए रखें और सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, और पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं के नामों को साजिशन काटने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *