नक्सल प्रभावित इलाकों में बस्तर ओलंपिक की सतरंगी छटा



जगदलपुर संभाग के नक्सलग्रस्त इलाकों में भी बस्तर ओलंपिक 2025 की सतरंगी छटा बिखर रही है। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा में विकासखंड स्तरीय खेल स्पर्धाओं का शुभारंभ कोंटा के स्वामी आत्मानंद मैदान पर बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर ओलंपिक मशाल प्रज्वलित कर एवं पारंपरिक बस्तरिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य ने मैदान में बस्तर की समृद्ध संस्कृति की झलक बिखेर दी। अतिथि जिला पंचायत सदस्य कोरसा सन्नू ने नृत्य प्रदर्शन से प्रभावित होकर कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति और खेल हमारी पहचान हैं, इन्हें एक मंच पर लाना गर्व की बात है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष कुसमलता कवासी, कोंटा मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष जी. साई रेड्डी, जिला मंत्री सेमल नरेश, जनपद सदस्य माड़वी देवा, सविता पंडा, एसडीएम सुभाष शुक्ला, जनपद सीईओ सुमीत ध्रुव, बीईओ पी. श्रीनिवास राव, बीआरसी आई. वीरबदर, वरिष्ठ शिक्षक एसके दीप, सहदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।शुभारंभ के साथ ही बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। इस दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैदान में खेल और संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *