नारी शक्ति ने मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
कवर्धा,,,नारी शक्ति महिला मंडल , हाउसिंग बोर्ड कालोनी , जोराताल कवर्धा के महाशिवरात्रि के पावन पर्व में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की भव्य बारात पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही कॉलोनी में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा विशेष पूजन-अर्चन की तैयारियां की गईं।
भगवान शिव की बारात जेल परिसर के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ बारात हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर की ओर रवाना हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। बारात में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। विशेष रूप से कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और भक्ति गीतों के साथ पूरे उत्साह से आयोजन को सफल बनाया। बच्चों और युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में शांति, भाईचारे, एकता और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, अनुशासन और आपसी सहयोग की झलक देखने को मिली महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर भक्ति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यह पर्व क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण का संचार कर गया। आयोजकगण सदस्यों में प्रमुख रूप से नारीशक्ति श्रीमतीवर्षा चंद्राकर, मंजू चंद्राकर, सुवर्णा केशरी, वर्षा ठाकुर पायल राजपूत , पूर्णिमा ठाकुर , श्रीमती मागरे, रत्ना तिवारी, अंजना नौजिया, मंत्वकौशिक, नेहा वर्मा, कविता शुक्ला, अंजना कन्नौज, प्रमिला साहू, पदमा, दुर्गा ठाकुर, वर्षा वर्मा, मोनिका, बसंती यादव, पार्वती, पदमा तिवारी, सीतामणी बंजारे, लिपिका कौशिक, शीतला साहू, रत्ना तिवारी, भारती राव, लक्ष्मी चंद्रा, विशेष रूप से शामिल हुए।
