भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन एवं धरना प्रदर्शन
कवर्धा,,,,एआई समिट के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कथित अशोभनीय एवं अमर्यादित प्रदर्शन के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला कबीरधाम द्वारा सिग्नल चौक कवर्धा में जोरदार धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में जिला भर की महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किया गया यह कृत्य भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मर्यादाओं के पूर्णतः विरुद्ध है। महिला मोर्चा इस प्रकार की अशोभनीय एवं अमर्यादित गतिविधियों का कड़ा विरोध करती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसकी कड़ी चेतावनी दी।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीतू शर्मा, जिला महामंत्री गौरी साहू, जिला मंत्री सरोजनी ठाकुर, जिला मंत्री सरस्वती चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पांडे, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी ठाकुर, विजिया शर्मा, शहर महामंत्री महिला मोर्चा मंजू पाटेसकार, श्रद्धा चंद्रवंशी, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पा चंद्रवंशी, कवर्धा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पा चंद्रवंशी, ग्रामीण महामंत्री शिशाम सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
