कांग्रेस पार्टी उच्च न्यायालय के खंडपीठ को बस्तर में खोलने के हर जनांदोलन का पूरा समर्थन करेगी – अवधेश झा

जगदलपुर।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश कुमार झा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बस्तर जिला अधिवक्ता संघ एवं बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा संयुक्त रूप से आगामी दिनों बस्तर में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के खंडपीठ को स्थापित करने के लिए किए जा रहे बैठक एवं जनांदोलन का पूर्ण रूप से समर्थन करती है उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से ही कांग्रेस पार्टी बस्तर की भौगोलिक परिस्थितियों एवं यहां के बहुसंख्यक आदिवासी समुदाय को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने के लिए खंडपीठ की मांग का समर्थन करते आ रही है कोन्टा और भोपालपटनम जैसे दूरस्थ अंचल जिसकी दूरी बिलासपुर हाईकोर्ट के 500 से 600 किलोमीटर है यहां के लोगों को उच्च न्यायालय तक जाने आने में तीन दिनों का समय एवं अत्यधिक राशि खर्च करना पड़ता है ऐसे में यहां खंडपीठ खोलने में गरीबों को सस्ता और सुलभ न्याय मिल पाएगा क्षेत्रफल में केरलम से भी बड़े भूभाग वाले बस्तर संभाग की उपेक्षा हमेशा से होते हुए आई है अब जबकि खंडपीठ की मांग को लेकर सभी संगठन एवं समाज एक होकर जनांदोलन का रूप दे रहे ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपना पूरा समर्थन इस आंदोलन को देने के लिए प्रतिबद्ध है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *