विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन
जगदलपुर:- शहर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और देश में बढ़ती आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के पश्चात संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन, जिला प्रशासन के माध्यम से सौंपा।
ज्ञापन में देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, अवैध कब्जों, महिलाओं के प्रति अपराध तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की गई। संगठन ने मांग की कि ऐसे मामलों में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए।
इसके अतिरिक्त प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी जी ने कार्यकर्ताओं जनजातीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
कहा अब बजरंगी रोकेंगे नहीं सीधा पकड़ कर रोड में ठोकेंगे क्यूंकि महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है ।
कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री नवीन देवांगन ने संगठन पदाधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
वही महिलाओं के हित की हमेशा बात करने वाली जबीता मंडावी जी ने कड़े शब्दों में निंदा की और कहा भारत लव जिहाद और लैंड जिहाद अब नहीं सहेगा अगर ऐसा आगे होता है तो बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी और महिलाओं ख़ुद काली माता बनके बजरंगियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर जिहादियों का नाश करेंगी
अंत में जिला संयोजक विष्णु ठाकुर जी ने चेतावनी देके कहा अगर किसी हिंदू लड़की के साथ कोई दुराचार करने की सोचता भी है तो बजरंग दल उस पर उसी समय एक्शन लेने में सक्षम है किसी भी तरह को बतमीज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
