देश की नारीशक्ति का हक छीनने की अपराधी है कांग्रेस पार्टी: महिला मोर्चा



जगदलपुर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करते हुए उसे लोकसभा में पारित न होने देने वाले कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रामक रुख अपना लिया है। महिला मोर्चा ने कांग्रेस को महिलाओं का अधिकार छीनने का अपराधी बताते हुए जगदलपुर में रविवार को देश की मातृशक्ति के अधिकार व सम्मान में आवाज़ बुलंद की। मोर्चा ने नारीशक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों के खिलाफ गुरूनानक चौक पर धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया।
भाजपा नेत्रियों ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की दृष्टि व सोच में देश की महिलाएं उनके लिए अभी भी सिर्फ वोट बैंक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारीशक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, जिससे मातृशक्ति को उनका सम्मान व अधिकार मिलता। लेकिन महिलाओं के प्रति विरोध की मानसिकता रखने वाली कांग्रेस पार्टी ने विपक्षी दलों के साथ उसे रोकने का कृत्य किया है। किसी का अधिकार छीनना अपराध की श्रेणी में आता है और कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं का अधिकार छीनने और रोकने का बड़ा पाप एवं अपराध किया है। भारत की माता, बहन, बेटियां कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेंगी। कांग्रेस को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा समूचे देश के सामने उजागर हो गया है। धरना प्रदर्शन को जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललिता बघेल, रामकुमारी यादव, पूर्व महापौर सफीरा साहू, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, मीना साहू, गीता नाग, माधवी मंडल आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा महामंत्री पूनम सिन्हा ने व आभार प्रदर्शन उर्मिला गोयल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुसुम परिहार, आशा साहू, रेखा सिंह, उमा मिश्रा, नीलम यादव, गिरिजा गुप्ता, श्वेता गुप्ता, अंजू राय, राधा बघेल ,रेखा नाग, शकुंतला कश्यप, प्रीति कौर, रक्षिका, रौशनी नाग, रजनीश पाणिग्रही, परिसराम बेसरा, आर्येंद्र आर्य, सुब्रतो विश्वास, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला, संतोष वाजपेयी, संजय चंद्राकर, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, योगेश ठाकुर, अभिलाष यादव, विपिन मालवीय, मनोज पटेल, राजेश शर्मा, सुरेश मिश्रा, प्रेम यादव , रौशन झा, अनिमेष चौहान, आनंद झा, परमेश राजा, नरेन्द्र पांडेय, कृष्णा ठाकुर, रमेश नायडू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *