बस्तर में विकास और सामाजिक सहभागिता का संदेश
बकावंड :- छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने आज क्षेत्र में विकास और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने जहां क्षेत्र के विकास को नया आयाम दिया, वहीं अनेक ग्रामीणों के पारिवारिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता देकर सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।
उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल बकावंड विकासखंड में स्थित बस्तर विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर आए थे। इस दौरान श्री बघेल ने विकास कार्यों की शुरुआत की। श्री बघेल ने ग्राम पंचायत भेजरीपदर पहुंचकर विधायक निधि से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। यह सड़क पुराना आंगनबाड़ी चौक से चौहरिया गुड़ी तक लगभग 300 मीटर लंबाई में बनाई जाएगी। इसकी कुल लागत 9.60 लाख रुपए है। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री बघेल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास हेतु मैं निरंतर प्रतिबद्ध हूं और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल ने अनेक सामाजिक, पारिवारिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों में भी उपस्थिति दर्ज कराई। श्री बघेल बकावंड में मंगतू राम कश्यप के सुपुत्र के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपति एवं परिजनों को शुभकामनाएं दीं। ग्राम पंचायत टुहटी देवड़ा में कपूरचंद्र नाग की सुपुत्री के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री बघेल ने ग्राम मरेठा में पाणिग्रही परिवार की सुपुत्री के विवाह समारोह में पहुंचकर परिवारजनों को बधाई दी। श्री बघेल बोरीगांव कुर्मीपारा में अपने मित्र धनिया राम भोयर की सुपुत्री के विवाह में शामिल होकर नवदंपति के सुखमय जीवन की शुभकामना दी।
सेमरा बुरुंदवाड़ा में उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर बेटी के विवाह पर शुभकामनाएं दीं। विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर जिला कांग्रेस महामंत्री गणेश कावड़े की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर शुभकामनाएं दी।
युवा नेतृत्व की सक्रियता:
दिनभर के कार्यक्रमों केn दौरान विधायक के सुपुत्र अनुराग बघेल भी गणपति रिसोर्ट पहुंचे, जहां अभिषेक गुप्ता के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को सुखमय दांपत्य जीवन की बधाई दी। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने एक ओर जहां क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनसंपर्क और आत्मीयताका परिचय भी दिया।
