बकावंड में दिखा सुशासन का असर, क्षतिग्रस्त फसलों का हुआ सर्वे


बकावंड विकासखंड बकावंड में सुशासन सरकार का असर तुरंत दिखने लगा है। तीन दिन पूर्व ही असमय बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की तैयार सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसकी खबर अखबार में प्रकाशित होते ही प्रशासन ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर पटवारी को ग्राम पंचायत टलनार भेजा। पटवारी ने सरपंच और ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के बाद गांव में बैठक हुई दर्जनों किसानों ने अपने नुकसान को लेकर जानकारी दी। वहीं आज भी बाकी बचे किसानों की नुकसान की स्थिति का जायजा पटवारी ले रही हैं। टलनार के जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनमें बनसिंग पिता रूपधर, हरेराम पिता संग्राम, संग्राम पिता पुरन्धर, तुलाराम पिता लेखन, सदाशिव पिता मनचित, हेमूराम पिता बलदेव, जगरनाथ पिता बनवासी,कमली आ. बलवों,  जगदीशपिता गुरशन, लिमधर पिता शिवशंकर, कुंवरसिंह पिता सुकरु, इंदर पिता बुदरु, घासिया पिता श्रीराम समेत अन्य किसान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *