कलेक्टर छिकारा ने किया शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण



जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जगदलपुर शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण, नाली निर्माण तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन केवल वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही नहीं, बल्कि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी और यातायात की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों में तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ताकि आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पल्ली नाका, धरमपुरा पीजी कॉलेज, महावीर कालोनी, एलआईसी चौक, वर्गीस कालोनी, आईबीसी कार्यालय, बालाजी मंदिर चौक, अनुपमा चौक के पास के नाली निर्माण के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का मौका मुआयना भी किया। उन्होंने जल भराव स्थल का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा एलआईसी चौक से एमपीएम हॉस्पीटल मार्ग तक और हाता ग्राउंड से कोर्ट तिराहा तक के सड़क चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, विद्युत विभाग के श्री खेस, तहसीलदार राहुल गुप्ता सहित लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर, वन विभाग के अधिकारी, निविदाकार सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *