हाईकोर्ट की खंडपीठ के लिए लामबंद हो गया पूरा बस्तर संभाग



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की खंडपीठ बस्तर में खोलने की मांग को लेकर पूरा बस्तर संभाग लामबंद हो गया है। यहां बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है।
चेंबर सभागार जगदलपुर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बस्तर संभाग के संघ, संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए एक स्वर में कहा कि बस्तर में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर की खंडपीठ खोलने का पूर्ण समर्थन करते हैं। इस हेतु जो भी आंदोलन होगा उसमें हम सभी की सहभागिता होगी।बस्तर जिला अधिवक्ता संघ जगदलपुर एवं बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में बस्तर में खंडपीठ खोलने के आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें सभी संगठन, संघों एवं समाजों और राजनैतिक दलों ने भाग लिया इस बैठक को पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजाराम तौडेम,शहर कांग्रेस अध्यक्ष शुशील मौर्य, सर्व आदिवासी समाज के दशरथ कश्यप, बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता चेंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर पारख, मनीष शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अशफाक अहमद खान, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार झा, सिंधी समाज के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी, आंध्रा समाज के अध्यक्ष जयंत नायडू, क्रिश्चियन समाज से रत्नेश बेंजामिन रोटरी क्लब से नवीन भावसार एवं अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विक्रमादित्य झा ने दिया एवं आभार प्रदर्शन बस्तर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी ने किया। मंच संचालन चेंबर महामंत्री विमल बोथरा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं व्यापारी तथा समाज संगठन के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *