प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें हम सभी के लिए प्रेरणादायक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव



जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 133वीं कड़ी का प्रसारण जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कालीपुर बूथ क्रमांक 14 प्राथमिक शाला प्रांगण में कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों के साथ सामूहिक रूप से सुना।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी समाज के विभिन्न पहलुओं, देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी नई जानकारी व नए कार्यों सहित अनेक विषयों का संदेश देशवासियों से साझा करते हैं।जनभागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प का बड़ा संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आधार है। श्री देव ने कहा कि मन की बात के ज़रिये प्रधानमंत्री श्री मोदी देश की करोड़ों जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने हम सभी भी आगे आएं। आज मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, सीमांचल दास, कार्यक्रम प्रभारी मनोज पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य अनिता नागे , सरपंच सरिता भोयर, तेमल कश्यप, प्रदीप गुहा, लाला पटेल, अनंत राम, खगेश्वर भोयर, सुरेश ठाकुर, घासीराम, उदय दुबे, राधेश्याम पेंद्रे, प्रेम ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *