2 लाख की नशीली कैप्सूल्स के साथ 3 गिरफ्तार
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर बस्तर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में करीब दो लाख रुपए की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल्स के साथ तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
बोधघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडस्ट्रीयल एरिया नयामुंडा क्षेत्र में तीन युवक अपने एक्सेस स्कूटी क्रमांक सीजी 17 केवाय 1560 और थैले में प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल रखे हुए हैं और ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके के लिए रवाना की गई। पुलिस ने वहां सुजीत विश्वकर्मा पिता विनोद विश्वकर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर, सुरेश कुमार नाग पिता स्व. रमन सुवस नाग उम्र 40 वर्ष निवासी मेटगुड़ा जगदलपुर और लोकेश्वर राव पिता डी. राममूर्ति राव उम्र 20 वर्ष निवासी अवंतिका कॉलोनी जगदलपुर को पकड़ा। उनके थैले से प्रतिबंधित नशीली केप्सूल पीवॉन स्पैस प्लस ट्रामाडॉल एचसीएल के 60 पत्ते बरामद हुए। इसकी कीमत 1 लाख 92 हजार रुपए बताई गई है। आरोपियों से 680 रुपए नगदी भी मिली। आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए विशेष एनडीपीएस न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी, लोकेश्वर नाग, एएसआई देवेंद्र राय, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की , अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरीलाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर, पैंथर टीम का योगदान रहा।
