बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनपद सदस्यों ने 16वें वित्त राशि आवंटन व अमृत जलजीवन मिशन के अधूरे कार्य पूर्ण करने हेतु सौंपा ज्ञापन …
जगदलपुर।
आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला जी के नेतृत्व में जनपद सदस्यों के द्वारा विकासखण्ड दरभा जिला बस्तर में 16 वित्त कि राशि का आंबटन व अमृत जलजीवन मिशन के अधूरे कार्य पूर्ण करने की मांग को लेकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ..
इस अवसर पर जनपद सदस्यों ने बताया दरभा जिला बस्तर में 16वें वित्त कि राशि का आवंटन नहीं होने के कारण ग्राम पंचायतो में मुलभुत सुविधा के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।ग्राम पंचायतों और जनपद स्तर पर विकास कार्यों की गति को बनाए रखने के लिए 16वें वित्त आयोग की राशि का समय पर आबंटन अत्यंत आवश्यक है।पंचायतों में मूलभूत अधोसंरचना जैसे नाली निर्माण,सीसी रोड और स्वच्छता संबंधी कार्य रुके हुए हैं।पेयजल योजनाओं और सार्वजनिक संपत्तियों के रख-रखाव में कठिनाई आ रही है।पंचायतों के दैनिक कार्यों और आवश्यक भुगतान में विलंब हो रहा है।16वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त होने वाली राशि को निर्धारित मापदंडों के अनुसार जनपद और ग्राम पंचायत स्तर पर शीघ्र जारी करें साथ ही आबंटन की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए ताकि जमीनी स्तर पर कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
ग्राम पंचायतो में अमृत जल मिशन के कार्य अधुरे पड़े हुए हैं, जिससे पेयजल की समस्या बनी हुई हैं ग्रामीणों को नदी एवं झरिया का पानी पिने में विवश होना पड रहा है।भाजपा सरकार के अमृत जल मिशन सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत है ग्राम पंचायतों में पेयजल की स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है और लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।ग्राम पंचायतों में अमृत जल मिशन के तहत शुरू किए गए अधिकांश कार्य कागजों तक सीमित हैं या आधे-अधूरे छोड़ दिए गए हैं। न ही पाइपलाइनें बिछाई गई हैं और न ही टंकियां बनाई गई हैं।भीषण गर्मी के इस मौसम में ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिसके चलते कई गांवों में जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। कि स्वच्छ पेयजल न मिलने के कारण ग्रामीण आज भी नदियों, नालों और झरिया का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।जल मिशन के कार्यों में भारी अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है, जिसके कारण जनता के टैक्स का पैसा बर्बाद हो रहा है और धरातल पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है।भाजपा सरकार केवल विज्ञापनों में ‘हर घर जल’ का नारा दे रही है,जबकि हकीकत में हमारी माताएं-बहनें आज भी सिर पर बर्तन रखकर मीलों दूर से पानी लाने को विवश हैं। सरकार की लापरवाही ने गांवों को प्यासा छोड़ दिया है।
अतः महोदय से निवेदन है कि हमारी दोनो मांगो को गंभीरता पूर्वक समस्या का तत्काल निराकरण करें।कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायतों में बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को चालू नहीं किया गया और ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं कराया गया, तो जनपद सदस्यगण आगामी दिनों में ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान टीवी रवि,मानसिंह बघेल,मुन्ना लाल कश्यप, अल्ताफ उल्ला खान, विजेन्द्र ठाकुर जनपद सदस्य बलिराम बघेल, कंचन कश्यप, दिव्या पोयाम,सरपंच सीताराम, गीता नाग,साकाराम बघेल, बुधरू, गुड़िया कश्यप,उप सरपंच जयदेव नाग, कमलसाय,सुखराम आदि मौजूद रहे।
